कुरुक्षेत्र, 29 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके नेतृत्व में एक विशेष समुदाय को एक समान नजर से देखकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। यह बहुत ही हर्ष का विषय है,राज्य सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास की वाणी को समझकर, इनकी वास्तविकता से ओत प्रोत शब्दों से प्रभावित होकर यह ऐतिहासिक पर्व राज्य सरकार मनाने जा रही है।
पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कहा की जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर किया गया और केंद्र सरकार के इस कदम की प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों में भी की गई उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का भव्य स्मारक का निर्माण कर रविदास की वाणी को जन जन तक पहुंचाने का काम करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय धर्म स्थली कुरुक्षेत्र व गीता की जन्मभूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्म दिवस हरियाणा सरकार बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है, जिसकी चर्चा से यह हरियाणा पंजाब में ही नहीं अपितु देश के सभी राज्यों में एक ऐतिहासिक पर्व होगा। कुरुक्षेत्र पहले से ही दुनिया के मानचित्र पर है और ऐसी धार्मिक स्थली पर गुरु रविदास जी का जन्मदिन मनाना हमारे सभी समुदायों के लिए एक धार्मिक प्रेरणा लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने 649 साल पहले अपनी वाणी में ये शब्द कहा था – ऐसा चाहूँ राज मै, मिलै सबन को अन्न, छोट बड़े सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न। सबको सम्मान और सबको समान अधिकार यह प्रजातंत्र का पहला आधार है और यह बात उन्होंने बहुत पहले कह दी थी। इसी विचारधारा पर हरियाणा सरकार उनके उपदेशों को अपनाकर उनकी दी गई शिक्षाओं का प्रचार और प्रसार कर रही है। संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी विशेष जाति के ही नहीं बल्कि सर्व मानस जन के प्रेरणा के स्वरूप थे। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की गुरु ग्रंथ साहिब में भी चालीस शब्द दर्ज है । राज्य सरकार द्वारा भव्य स्मारक निर्माण और राज्य स्तरीय जयंती समारोह बधाई का विषय है
