करनाल, 26 जनवरी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मे भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 20 अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों,विद्यार्थियों तथा समाज सेवियो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह, सहायक प्रोफेसर (भौतिकी)डॉ. श्री भगवान भारद्वाज, सहायक प्रोफेसर (गणित)राजेश कुमार, प्राचार्य इंदर सिंह, औषधि नियंत्रण अधिकारी विकास राठी, एच.ए.पी. नंबर – 201 चीफ फ्लाइंग स्क्वाड (हरियाणा) अनीश मलिक, थानाध्यक्ष दर्शन सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, एडीजीपी कार्यालय के सहायक कपिल, हरियाणा रोडवेज करनाल के मुख्य निरीक्षक बल सिंह, राजकीय आईटीआई (महिला) से उप अधीक्षक सोनू वर्मा, प्रयोगशाला रसायनज्ञ से निर्मल जीत, विद्यार्थी अतिक्ष समध्यान, खेल विभाग से कोच दिनेश खोखर, एम.डी.डी. ऑफ इंडिया (एनजीओ) के  अध्यक्ष पीआर नाथ, ग्राम पंचायत डबकोली की सरपंच मनीषा, योग शिक्षक नवीन संदूजा,  समाजसेवी दिनेश बक्शी, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर डिवीजन नंबर-01 से रसोईया संजू शर्मा तथा तकनीकी अधिकारी गौरव छाबड़ा के नाम शामिल है। अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस समारोह में सामूहिक मास पीटी शो के बच्चों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
बॉक्स: इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति 
गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संगीतमय सूर्य नमस्कार, आर्य कुलम गुरुकुल नीलोखेड़ी के बच्चों द्वारा मलखम्ब की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद दून इंटरनैशनल स्कूल, डीएवी स्कूल पुलिस लाइन करनाल, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, आर्य कुलम गुरुकुल नीलोखेड़ी का बैंड, प्रकाश पब्लिक स्कूल, विभिन्न राजकीय स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।   बॉक्स: परेड मे शामिल ये टुकड़ी हुई सम्मानित गणतंत्र दिवस समारोह में समूची परेड का नेतृत्व वर्ष 2024 बैच की एचपीएस अधिकारी प्रोबेशनरी डीएसपी राखी विश्वकर्मा ने किया। परेड की टुकड़ियों में करनाल पुलिस महिला प्लाटून, करनाल पुलिस पुरूष प्लाटून,  होमगार्ड प्लाटून, एनसीसी आर्मी विंग गर्ल्स, बॉयज प्लाटून, एनसीसी जूनियर विंग बॉयज एंड गर्ल्स प्लाटून, प्रजातंत्र के प्रहरी प्लाटून तथा आर्य कुलम गुरुकुल नीलोखेड़ी के बैंड द्वारा शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी गई।
 
  बॉक्स: इन विभागों की झांकियों को मिली ट्रॉफी
 गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से 16 झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अव्वल स्थान हासिल करने वाली झांकियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिनमें शुगर मिल करनाल की झांकी प्रथम, नगर निगम की झांकी व  शिक्षा विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में  हरियाणा राज्य परिवहन करनाल, स्वास्थ्य विभाग करनाल, कृषि एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमएसएमई, आयुष विभाग, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी करनाल, समाज कल्याण विभाग, बिजली विभाग, उद्यान विभाग, हैफेड, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी तथा वन विभाग द्वारा झांकिया निकाली गई।
ये रहे उपस्थित  गणतंत्र दिवस समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज माटा रवि किरण, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया, अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार मेहता, एसडीएम प्रदीप कुमार, सीटीएम मोनिका शर्मा, एमडी शुगर मिल अदिति, डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल, डीईओ रोहताश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *