घरौंडा, करनाल, 26 जनवरी,
 करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आज हम 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जो सौभाग्य की बात है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था।  इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला है। विधायक ने इस अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया और कहा कि गणतंत्र दिवस देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए साहस और प्रेरणा देता है।
 विधायक जगमोहन आनंद आज नई अनाज मंडी घरौंडा में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक ने शहीदी स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि  आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य कहलाता है।
 उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं, कर्मठ किसान-मजदूरों, कारीगरों तथा वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। आज हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। आज देश ने मिसाईलें ही नहीं बनाई, बल्कि चन्द्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे मिशन भी सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। भारत चन्द्रमा के दक्षिणी धुव्र पर चंद्रयान 3 उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
 उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि हरियाणा ने भी प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को नए आयाम प्रदान किये हैं। स्वतन्त्रता आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हरियाणा वासियों की याद में अंबाला में स्वतंत्रता संग्राम स्मारक बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में भी हमने नई ऊँचाइयों को छुआ है। हमारी कितनी ही नीतियों और योजनाओं का देश के दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों, मार्च पास्ट करने वाले, सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों  को सम्मानित किया गया। उपमंडल प्रशासन द्वारा विधायक जगमोहन आनंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह मे विधायक जगमोहन आनंद ने उपमंडल प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों समाज सेविको सहित करीब 20 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज,  नायब तहसीलदार अरविन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,  विभिन्न गांवों के सरपंच व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *