करनाल, 24 जनवरी : कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। यह बात कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।पराग गाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर सिपाही पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और इसी के बल पर कांग्रेस जनता के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करेगी।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में सभी जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया और पार्टी में कार्य करने के तौर-तरीकों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।पराग गाबा ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है, ताकि आम जनता की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों पर उन्हें पूर्ण विश्वास है और सभी मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।प्रेस वार्ता के दौरान जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, डॉ. सुनील पंवार, निश्चय सोही ने भी अपने विचार रखे। जिला इकाई के दो दिवसीय शिविर को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जोगिंदर वाल्मीकि, भूपिंदर पोसवाल, तरुण चौहान, दलशेर सिंह विर्क, महासचिव संगठन ललित कुमार, कोषाध्यक्ष,  दीपक महाजन, महासचिव दीपक चौधरी, अशोक दुग्गल, विनोद तितोरिया, प्रह्लाद सिंह संधू (लड्डी), सुरेंद्र नम्बरदार, युवराज सिंह भट्टी, परवीन पुनिया, सुरेश चौधरी, सचिव भारत वाल्मीकि, शेर सिंह डाबरी, जितेंद्र पंचाल पुंड्रक, दया प्रकाश, रमेश जोगी, पृथ्वी भट्ट, गुरमीत सिंह, शुभम कालिया, राजेंद्र नम्बरदार, कृष्ण गेहलोत, संजय कालरा, सपना राणा, शारदा सिंधु, मास्टर करन सिंह, राकेश कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *