अंबाला 22, जनवरी-  नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को सुनने का काम किया और प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने शिविर में पंहुचे प्रार्थियों की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को मार्क करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों आपसी समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। इस दौरान समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन विभाग व अन्य विभागों से संबंधी समस्याएं प्राप्त हुई, जिनके समाधान हेतु नगराधीश द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंबाला में जिलास्तर पर उपायुक्त कार्यालय व उपमण्डल स्तर पर संबंधित एसडीएम ऑफिस मेें समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करते है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *