गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व समाजसेवी संजीव वालिया अम्बाला छावनी में ध्वजारोहण करेंगे
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लिए गए अहम फैसले

चंडीगढ़/अम्बाला, 22 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें कई फैसले लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि 23 जनवरी शुक्रवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में प्रात: 11 बजे मनाया जाएगा। इस दौरान मंत्री अनिल विज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इस अवसर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सुभाष पार्क में पहुंचने का आह्वान किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम के उपरांत 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।

गणतंत्र दिवस पर भाजपा नेता संजीव वालिया ध्वजारोहण करेंगे
भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता संजीव वालिया ध्वजारोहण करेंगे। पार्टी द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी सुभाष पार्क के समक्ष ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में अम्बाला छावनी के विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता ओम सहगल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, ललता प्रसाद, सुरेंद्र बिंद्रा, राजीव गुप्ता डिम्पल, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, हर्ष बिंद्रा, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, फकीरचंद सैनी, भरत कोछड़, बलित नागपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *