कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी।
न्यू सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन, सलारपुर रोड कुरूक्षेत्र का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में पवन कुमार और वीरभान को संगठन का संरक्षक चुना गया। शहर की कई धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी एवं व्यापारी राकेश कुमार अरोड़ा को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार अश्विनी अरोड़ा को महासचिव, राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुनील मलिक को मीडिया प्रभारी चुना गया। एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश कुमार मुखी और शिवदयाल को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि सब्जी मंडी के व्यापारी साथियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी के साथ उस जिम्मेवारी को निभाएंगे। सभी व्यापारी साथियों को साथ लेकर मंडी में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और विकास को लेकर सकारात्मक कदम उठाएंगे।
इस मौके पर सब्जी मंडी में व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रधान राकेश अरोड़ा का फूल मालाएं पहनाकर, उन्हें लड्डू खिलाकर, ढोल की थाप पर नाच गाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। सभी ने राकेश अरोड़ा को प्रधान बनने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में मंडी का चहुमुखी विकास होगा और दुकानदारों की समस्याओं का समाधान होगा।
 इस मौके पर राकेश कुमार वालेचा, राजेश कुमार, गगन राजकुमार, संजीव कुमार, कृष्ण लाल, धर्मेंद्र कुमार, कीर्ति धवन, चंद्रलाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *