वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रामानंद चौधरी ने किया साई सेंटर कुुरक्षेत्र का अवलोकन, महासचिव ने साई कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्टï्रीय खिलाडिय़ों को मैडल देकर किया सम्मानित, महासचिव ने सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पटियाला में भारत में होने वाले एशियन गेम्स की संभावानाओं को लेकर किया दौरा
कुरुक्षेत्र 21 जनवरी वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ने कहा कि आत्मविश्वास और मेहनत के साथ हर खेल की बाजी को जीता जा सकता है। इसलिए खिलाडिय़ों को खेल के मैदान में निरंतर अभ्यास करना चाहिए और अपने गुरुजनों से हर दांवपेंच सीखना चाहिए। इस प्रशिक्षण से ही खिलाडिय़ों में आत्मविश्वास पैदा होगा। इस आत्मविश्वास से ही खिलाड़ी के खेल की नींव मजबुत होगी।
महासचिव रामानंद चौधरी ने भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में खिलाडिय़ों से सीधा संवाद किया। इससे पहले महासचिव रामानंद चौधरी व सर्विसेज कोच राजेश कुमार ने साई सेंटर कुरुक्षेत्र के साथ-साथ द्रौणाचार्य स्टेडियम का अवलोकन किया। इसके अलावा फेडरेशन के महासचिव ने भारत में होने वाले एशियन गेम्स की संभावानाओं को लेकर पटियाला और सोनीपत के खेल मैदानों का भी जायजा लिया। इस दौरान महासचिव रामानंद चौधरी ने भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र सेंटर के अंतर्राष्टï्रीय खिलाडिय़ों को मैडल देकर सम्मानित किया। यहां पर महासचिव रामानंद चौधरी व सर्विसेज कोच राजेश कुमार को डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, साहिल कुमार व अजावब सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महासचिव रामानंद चौधरी ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में खिलाडिय़ों को खुब मेहनत करने की जरुरत है। इस अभ्यास और मेहनत के साथ-साथ जब खिलाड़ी दूसरी टीमों के साथ मैच खेलता है, तो इस मैच में प्रत्येक खिलाड़ी में आत्मविश्वास झलकना चाहिए। जो खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ गेम खेलेगा, वह निश्चित ही अपना एक मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी को खेल के मैदान में हार का स्वाद भी चखना चाहिए। इससे खिलाड़ी की प्रतिभा में भी निखार आएगा तथा फिर से जीतने के लिए मेहनत करनी होगी। जो खिलाड़ी हारने के बाद मेहनत करके आगे बढ़ता है, वहीं खिलाड़ी अपना लक्ष्य सहजता से पूरा करता है। इस देश में सरकार की तरफ से खिलाडिय़ों को तमाम उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं है और खिलाडिय़ों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबुत किया जा रहा है। डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए सरकार की खेल नीतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए साई की खेल उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *