बलांईंड मर्डर मामले की गुत्थी सुलझी, पानीपत वासी दो आरोपी गिरफ्तार।
30 दिसम्बर को केशव पार्क में मिली थी दिव्यांग की सिर कटी लाश।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने सिर कटी लाश के सनसनीखेज बलांईंड हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुरुक्षेत्र पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मामले को सुलझाते हुए हत्या करने के आरोपी मोहित वासी खोजकीपुर जिला पानीपत व मंजीत सिंह उर्फ काकू वासी हड़ताडी जिला पानीपत को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
प्रैस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि 30 दिसम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि केशव पार्क में सिर कटी लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम और अधिकारी मौका पर पहुंचे और सीन आफ क्राईम टीम, एफएसएल के द्बारा जांच की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच के लिए अपराध अन्वेषण शाखा-1,अपराध अन्वेषण शाखा-2, अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा तथा थाना कृष्णा गेट की टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने अलग अलग एंगल से मामले की जांच की। लाश का पोस्ट मार्टम करवाया गया। दिनांक 13 जनवरी को मृतक का कटा हुआ सिर सन्नेहित सरोवर से बरामद हुआ था। जांच के दौरान लगातार तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाए गए जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली। मृतक की पहचान जिला पानीपत के गांव खोजकीपुर के सुनील कुमार के रूप में हुई। अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रेम चंद, पीएसआई प्रमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, राम कुमार, मुख्य सिपाही गुरमेज व विनोद कुमार तथा थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने गहन जांच के बाद इस जघन्य हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मोहित वासी खोजकीपुर जिला पानीपत व मंजीत सिंह उर्फ काकू वासी हड़ताडी जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया।

नकली टांग से हुई मृतक की पहचान
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक सुनील कुमार दिव्यांग था तथा जिसने दाहिनी टांग नकली लगाई हुई थी। पुलिस की छानबीन में नकली टांग पर जयपुर का एक स्टीकर बरामद हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने विकलांग समिति जयपुर में सम्पर्क किया। समिति से हरियाणा के नकली दाहिनी टांग लगवाने वाले 184 लोंगों की सूचि प्राप्त की। सूचि के आधार पर सभी विकलांग व्यक्तियों से सम्पर्क किया गया। मृतक सुनील के मोबाईल नंबर ना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके घर जाकर पता किया। जिसपर मृतक सुनील के पिता ने उसे पहचान लिया। सुनील के पिता ने बताया कि उन्होंने इस सम्बन्ध में थाना बापौली जिला पानीपत में दिनांक 4 जनवरी 26 को सुनील की गुमशुदगी बारे मामला दर्ज करवाया हुआ है।

रेल से आये थे आरोपी, केशव पार्क में की हत्या
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 29 दिसम्बर की रात को मृतक सुनील कुमार आरोपी मोहित, आरोपी मजीत उर्फ़ काकू, तथा एक अन्य आरोपी अंकुश उर्फ़ अंकित सभी रेल में बैठकर कुरुक्षेत्र आये थे। कुरुक्षेत्र में इन सबने एक होटल में खाना खाया तथा योजना के अनुसार के केशव पार्क चाकू से सुनील की हत्या कर दी। हत्या के बाद सुनील का सर धड से अलग करके मोहित की चादर में लपेट कर सनेहित सरोवर में फेक दिया था।

मृतक की मोटरसाईकिल प्रयोग करता था आरोपी मोहित
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मोहित मृतक सुनील की मोटरसाईकिल प्रयोग करता था। मृतक शराब पीने का आदि था तथा शराब के लिए मोहित से पैसे मांगता था नहीं तो मोटरसाईकिल वापस लेने की बात कहता था। जिसको लेकर आरोपी मृतक से खफा था। इस रंजिस के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को मारने का प्लान बनाया था। आरोपी ने चाकू भी पानीपत से ही खरीदा था ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *