दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्य अतिथि, बैठक की अध्यक्षता करेंगे दिग्विजय चौटाला*
सोनिका वधवा कुरुक्षेत्र।
युवा जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश पायलट ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी 2026 को युवा प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला करेंगें। पंजाबी धर्मशाला में ये बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। प्रदेश के युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा देने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
