करनाल, 19 जनवरी। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 से 16 जनवरी तक मनाए जा रहे युवा सप्ताह के अंतर्गत गत दिवस महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीमा गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत और प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
उन्होंने कहा कि आज की नारी अबला नहीं, सबला है तथा रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं के उदाहरण देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर, साहसी और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट भाषण प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीषा, द्वितीय सपना तथा तृतीय अंश ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मीनाक्षी ने किया। इस अवसर पर अनुदेशिका निशा, मीनाक्षी, रिचा, शिल्पा, वर्ग अनुदेशिका अंजू , वर्ग अनुदेशक महेंद्र, अनुदेशक हर्ष गिरधर जी, ललित रावत तथा योगेश कुमार सहित अन्य अनुदेशकगण भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *