करनाल, 16 जनवरी।  
    जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ0 सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक आयुष संजीव वर्मा के आदेशानुसार तथा हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के माध्यम से योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए 12 जनवरी से 12 फरवरी तक हरियाणा योग आयोग पंचकुला के निर्देशानुसार आयुष विभाग करनाल में कार्यरत सभी योग सहायकों, योग इंस्ट्रक्टर तथा सहयोगी संस्थाओं द्वारा जिला में सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को कुल 265 स्थानों पर 7255 प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया।
योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज  ने बताया कि करनाल जिला कारागार तथा पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार के अभियान के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं ।इसी कडी मे आज जिला कारागार में 278 महिला व पुरुष कैदियों ने सूर्य नमस्कार  का अभ्यास किया ।
डॉ अमित ने बताया कि पुलिस लाइन करनाल में आज दूसरे दिन 160 पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया ।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाइन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि चीफ ड्रिल इंस्ट्रक्टर सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर बिजेंद्र ने सभी पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों के जीवन में ड्यूटी की अनिश्चितता तथा कार्यशैली की व्यस्तता के कारण तनाव का स्तर अत्यधिक होता है। उन्हें अपने शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग अभ्यास जैसे कि षट्कर्म, सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा, शव आसन इत्यादि प्रतिदिन अवश्य करने चाहिए ।
डॉ  अमित ने योग प्रशिक्षण का आरम्भ मंत्रोच्चार के साथ किया, सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका एवं सूर्य बेदी प्राणायाम इत्यादि का अभ्यास करवाया गया, आयुष योग सहायक श्रीमती गीता दहिया ने योग  अभ्यासों का प्रदर्शन किया । आयुष विभाग की जिला कार्यक्रम संयोजक पूजा ने बताया कि इस अभियान में जिला में योग क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाएं तथा विभाग, आयुष विभाग के साथ में मिलकर संयुक्त तत्वाधान में सूर्य नमस्कार अभियान को आगे बढा रही हैं जिसमें पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, मेरा मिशन स्वस्थ भारत, भारतीय योग संस्थान, हमारा मिशन स्वस्थ भारत आदि संस्थाएं बढ-चढ कर कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *