सभी दुकानदारों व स्ट्रीट वैंडरों को नगर निगम की चेतावनी, सफाई रखें अन्यथा नहीं लगने दी जाएगी रेहड़ी।
करनाल 14 जनवरी,     
नगर निगम करनाल की सफाई शाखा की टीम द्वारा बुधवार को एक विशेष अभियान चलाकर कर्ण पार्क के बाहर लगी रेहडिय़ों को हटाया गया है। इन वैंडर्स को गंदगी फैलाने बारे बार-बार चेतावनी दी गई थी, परंतु उन द्वारा इस पर अमल नहीं किया गया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि मंगलवार सांय के समय निगमायुक्त द्वारा कर्ण पार्क का दौरा कर साफ-सफाई का जायजा लिया गया था। इस दौरान देखने में आया था कि कर्ण पार्क के बाहर लग रही रेहडिय़ों द्वारा भी पार्क के अंदर गंदगी फैलाई जा रही है। फास्ट-फूड इत्यादि गंदगी के कारण चूहे आने से जगह-जगह गढ्ढïे हो जाते हैं, जिससे पार्क की शोभा खराब होती है।
निगमायुक्त ने बताया कि पहले भी कर्ण पार्क के बाहर लग रही रेहडिय़ों को साफ-सफाई न रखने के चलते हटाया गया था। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम शहर विशेष मार्केट क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर नियमित दौरा करती है। इस दौरान दुकान या स्ट्रीट वैंडर के आगे गंदगी मिलने पर चालान भी किया जाता है।
उन्होंने सभी स्ट्रीट वैंडरों को चेतावनी देते कहा कि वह अपने आस-पास सफाई व्यवस्था बनाकर रखें। अगर कहीं भी गंदगी पाई जाती है, तो वहां रेहडिय़ों को लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी साफ-सफाई रखने की बात कही। दुकान के आगे गंदगी पाए जाने पर उनका चालान किया जाएगा। कार्रवाई करने गई टीम में सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, स्वच्छ भारत मिशन टीम तथा सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *