सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गीता कमल में लोहड़ी का पावन पर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र खेहरा गोल्डी के नेतृत्व में आयोजित लोहड़ी पर्व में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जिला महामंत्रियों, मंडल अध्यक्षों सहित जिला भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी ने मिलकर लोहड़ी प्रज्वलित की।
लोहड़ी की अग्नि के समक्ष सभी ने परिक्रमा करते हुए मूंगफली और रेवाड़ी पवित्र अग्नि को अर्पित की।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खेहरा गोल्डी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लोहड़ी पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी ललित माटा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील राणा, राजकुमार सैनी, मार्किट कमेटी लाडवा के चेयरमैन गणेश दत्त, भाजपा उपाध्यक्ष अनु माल्यान, परमजीत कश्यप, देवी दयाल शर्मा, सचिव विजय लक्ष्मी, प्रदेश सदस्य, रेखा वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष विवेक रावत, नरेंद्र जांगड़ा, महामंत्री रमेश सैनी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुरेश शर्मा कुक्कू, प्रतीक सुधा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव सीकरी, डॉ. ऋषिपाल मथाना, वेद प्रजापति, हरीश सैनी, गुलज़ार सैनी, जसविंदर सैनी जस्सी, सीएम एमिनेंट पर्सन हरीश अरोड़ा, संचय भाटिया, कार्यालय सह प्रभारी सोमपाल राणा, विष्णु दत्त, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपी व अन्य असंख्य कार्यकर्ता भी लोहड़ी उत्सव में शामिल हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *