अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गये निमन्त्रण कार्ड पर क्लिक ना करें:नीतीश अग्रवाल
आनलाईन फ्राड और साइबर अपराधो से बचने के लिए जागरूक होना जरुरी।
कुरुक्षेत्र 12 जनवरी। आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करके अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही है वहीं आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं ।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साईबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों को कभी पेंसन स्कीम का लालच देते हैं, तो कभी सोशल मीडिया शादी निमन्त्रण कार्ड भेजकर, कभी फर्जी लोन एप्प के माध्यम से, कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मैल, व्यटसएप, फेसबुक आईडी पर शादी का निमंत्रण पत्र के रूप में लिंक भेजकर शातिर उनको साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। आजकल ठग पर फोटो भेजकर व्हाट्सएप कॉल करते हैं और उनके द्वारा व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो को पहचान के लिए कहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फोटो या लिंक पर क्लिक करता है उसके फोन में एक वायरस या हैकिंग एप इंस्टॉल हो जाता है और उसके माध्यम ठगी उसका खाता खाली कर देते हैं। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई किसी भी फोटो पर क्लिक ना करें तथा बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें ।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है जागरूक होना। उसके बाद भी अगर ठगी हो जाये तो नैशनल साईबर हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। अगर साईबर हैल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है। 1930 पर तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है ।
मोटरसाईकिल चोरी करने के 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 4 मोटरसाइकिल बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में हरिशपाल उर्फ़ निक्का वासी बोधनी व राहुल वासी अजराना जिला कुरुक्षेत्र व राजकुमार उर्फ़ राजा वासी चक्रवर्ती मौहल्ला थानेसर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 4 मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 दिसम्बर 25 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलबीर सिंह वासी कामोदा कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह अपना निजी काम करता है। दिंनाक 2 दिसम्बर को वह अपनी मोटरसाइकिल से झांसा चुंगी के पास पैलैस में किसी प्रोग्राम में गया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पैलैस पास खडी की थी । कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई।
दिनांक 11 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, अरविन्द कुमार, मुख्य सिपाही महेश कुमार, पवन कुमार व सिपाही सुमित कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी में हरिशपाल उर्फ़ निक्का वासी बोधनी व राहुल वासी अजराना जिला कुरुक्षेत्र व राजकुमार उर्फ़ राजा वासी चक्रवर्ती मौहल्ला थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाईकिल के साथ-साथ जिला कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थाना एरिया से चोरी की गई 3 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी को किया गिरफ्तार ।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने आरोपी 1 देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद किया था बरामद ।
जिला पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी सागर वासी लक्ष्मण कालोनी थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक सुदेश कुमार, शरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार व मुख्य सिपाही देवेन्द्र कुमार की टीम लाडवा अनाज मंडी के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाडवा कुरुक्षेत्र रोड पर सिरसमा गांव के पास से सूरज कुमार उर्फ़ सुरी वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को काबू किया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मुख्य सिपाही मनदीप सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया था।
दिनांक 11 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की दिशा-निर्देश में पीएसआई राहुल कुमार, उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार व मुख्य सिपाही मनदीप सिंह की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी सागर वासी लक्ष्मण कालोनी थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
नशामुक्त अभियान के तहत ग्राम प्रहरी की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया छात्रों को जागरुक ।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस टीम के लगातार कार्य कर रही है। सोमवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम नशामुक्ति का सन्देश लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंची जहां पर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्र/छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलवाई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर राजेश कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा कर छात्र/छात्राओं को नशा ना करने व नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया। छात्र/छात्राओं से बात करते हुए ने सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियत्रंण पाया जा सकता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मौजूद छात्र/छात्राओं से कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सहायक उप निरीक्षक ने छात्र/छात्राओं को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। सहायक उप निरीक्षक ने मौजूद छात्र/छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। इस मौके पर के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से काफी संख्या में छात्र/छात्राए व अध्यापकों ने भाग लिया।
अवैध शराब रखने का आरोपी गिरफ्तार, 5 बोतल ठेका शराब देशी बरामद ।
जिला पुलिस ने अवैध शऱाब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना कृष्णा गेट पुलिस की टीम ने बिना लाईसैंस शऱाब बेचने के आरोप में संजय उर्फ़ सोनू वासी चक्रवर्ती मौहल्ला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 5 बोतल ठेका शराब देशी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 8 जनवरी 26 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना कृष्णा गेट के पीएसआई बलजीत व उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने संजय उर्फ़ सोनू वासी चक्रवर्ती मौहल्ला कुरुक्षेत्र को बिना लाईसैंस/अनुमति के शराब बेचने के आरोप में जगह सरेआम अम्बेडकर चौक थानेसर से काबू किया। आरोपी के कब्जा से 5 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
