पाँच घंटे तक चली बैठक में की गई विकास कार्यों की समीक्षा
उपायुक्त, मेयर, निगम कमिश्नर व जिला परिषद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
करनाल, 11 जनवरी। विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। कल देर रात तक चली इस बैठक में घरौंडा में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा साथ ही नगर निगम व पंचायती राज विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पंचायती राज, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यो, मार्केट बोर्ड से जिला परिषद में तबदील हुई निर्समाणाधीन सड़कों बारे, विभिन्न गाँवों सदरपुर पीर बडोली, बल्हेडा, कैमला, बीजना, स्टोडी, रावर, नलीपार, खिराजपुर आदि में सरकार द्वारा मंजूर किए जा चुके उप स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण के स्टेट्स , विभिन्न गाँवों के निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्रों के कार्यो में तेजी लाने तथा भविष्य के लिए प्रस्तावित कुछ निर्माण कार्य जैसे खेतो के रास्ते आदि के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली गई। साथ ही घरौंडा विधानसभा के नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाक़ों के विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई जिसमें फुसगढ़ छठ मैया घाट पर पार्क, शमशान घाट के कार्य, लाइब्रेरी हॉल, छठ मईया घाट पर जाने वाला रास्ता, फूसगढ में सामुदायिक भवन , अशोक विहार कॉलोनी मधुबन में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश, मदनपुर में नए स्कूल के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि में आ रही दिक़्क़त तथा कम्बोपुरा, दहो, सिरसी तथा वार्ड संख्या तीन व चार से संबंधित आगामी प्रस्तावित कार्यों को लेकर भी बैठक में बिन्दुवार चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों व परियोजनाओं में ज़मीन आदि की दिक़्क़तों के संबंध मे दूसरे विकल्पों पर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से विचार विमर्श किया। स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारीयों से अलग-अलग कारणों से रुके हुए कार्यों की जानकारी लेते हुए बारीकी से उनके समाधान की चर्चा की तथा इन सभी परियोजनाओ को धरातल पर लाने व बचे हुए कार्यों के लिए एक रोड मैप तैयार करने के दिशा निर्देश दिए तय समय सीमा में सभी कार्य पुरे हो सकें और क्षेत्र के लोगो को उनका लाभ मिले.
लगभग पाँच घंटे से भी अधिक चली इन बैठकों में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने अपने विभाग के कार्यों को मौके पर जाकर जांचे और ये सुनिश्चित करे कि प्रत्येक निर्माणाधीन कार्य पूर्ण गुणवत्ता से व निशचित समय अवधि में पूरा हो ताकि जनता की सुविधा के लिए सरकार से मंजूर हुआ एक एक पैसे का सदुपयोग हो सके। स्पीकर कल्याण ने अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में घरौंडा विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर जो समीक्षा बैठक की वह रात्रि साढ़े नौ बजे तक चली तथा इस दौरान कई विषयों पर कल्याण ने चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से भी फ़ोन पर बात की। बैठकों में जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, निगम कमिश्नर वैशाली शर्मा व जिला परिषद सीईओ अमित कुमार सहित कई विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
