करनाल, 8 जनवरी।  असंध विधायक श्री योगेन्द्र राणा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों से चल रही है।  इसको लेकर जल्द ही प्रदेशभर के निगमायुक्तों के साथ बैठक कर योजना बनाई जाएगी। ताकि हरियाणा को स्वच्छता में अव्वल स्थान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के निर्देशन व मार्ग दर्शन में 2026 का स्वच्छता सर्वेक्षण विशेष रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेशवासी भी स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक बने अपनी-अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें । वही कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जन मानस के साथ-साथ शैक्षणिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी अपनी सहभागिता दें। श्री चन्द्र ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग के साथ सरकार के अन्य सभी विभाग भी अपने-अपने कार्यालयों और कार्यक्षेत्र की चिन्ता करें। ताकि प्रदेश को बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो सके। गैर सरकारी संस्थाओं से भी अपील करते हुए सुभाष चन्द्र ने कहा कि वे भी  इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नानस्टाप हरियाणा में स्वच्छता भी नानस्टाप आगे बढ़े इसके लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *