हांसी – भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत आगामी 9 जनवरी को हांसी आयेंगे। यहां उनका बार एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
बार एसोसिएशन के प्रधान पवन रापडिया ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश सायं 3 बजे हेलीकॉप्टर से हांसी पहुंचेंगे। श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल परिसर में हेलीपैड बनाया गया है।
हांसी में आयोजित कार्यक्रम में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश भी शिरकत करेंगे। बार एसोसिएशन हांसी की ओर से स्थानीय कोर्ट परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से पूर्ण की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष हिसार में उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच स्थापित करवाने सहित विभिन्न मांगें भी रखी जाएंगी। हांसी में कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत हिसार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि 10 जनवरी को माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत बरवाला तथा नारनौंद में न्यायिक परिसर भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वे अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *