तोशाम।जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पिछड़ा वर्ग संगठन की भिवानी जिले के चारों विधानसभा हलकों की कार्यकारिणी की घोषणा तोशाम में की गई। यह कार्यकारिणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजेश सैनी से विचार-विमर्श के उपरांत गठित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, जिला प्रभारी कृष्ण बजिना एवं जिला प्रधान पिछड़ा वर्ग भिवानी कृष्ण वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यकारिणी की घोषणा की।मोनू प्रजापति — भिवानी विधानसभा हल्का प्रधान,प्रदीप तिगाला — बवानी खेड़ा विधानसभा हल्का प्रधान,अजीत यादव (नूनसर) — लोहारू विधानसभा हल्का प्रधान,राजकुमार फौजी (गांव कैरू) — तोशाम विधानसभा हल्का प्रधान ।इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 1 प्रधान महासचिव, 1 संगठन सचिव, 1 प्रचार सचिव, 8 महासचिव, 5 सचिव तथा 10 हल्का कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिल रही है, जबकि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का मुआवजा भी अब तक लंबित है। प्रदेश में हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र हालात सुधारने की मांग की।
संगठन को मजबूती देने का संकल्प
जिला प्रधान पिछड़ा वर्ग कृष्ण वर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में सभी कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी के प्रचार-प्रसार को मजबूत करेंगे और भिवानी जिले में पिछड़ा वर्ग के बीच जननायक जनता पार्टी को सशक्त बनाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त हल्का प्रधानों को बधाई भी दी।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी राजेश भारद्वाज, ऋषि पाल फोगाट, रविंद्र पटौदी, राजपाल दहिया, पप्पू बुशान, राजकुमार फौजी, संकेत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
