करनाल,4 जनवरी।वरिष्ठ पत्रकार कर्मवीर पन्नू की  पत्नी कांता रानी का कल निधन हो गया । उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने स्वर्गीय कांता रानी को एक सरल, धार्मिक एवं परिवार के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय कांता रानी काफी समय से बीमारी के चलते चंडीगढ़ फोर्टिस अस्पताल में दाखिल थी जहां वे बीमारी से लड़ते हुए प्रभु चरणों मे विलीन हो गई। इस दुःखद घड़ी में समस्त क्षेत्रवासियों ने पत्रकार कर्मवीर पन्नू एवं पन्नू परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। वहीं इंग्लिश न्यूज़पेपर ‘युगमार्ग’ के हरियाणा स्टेट हेड एवं वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा , राष्ट्रीय सचिव विकास सुखीजा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरीश चावला , जिला अध्यक्ष सन्नी चौहान,वरिष्ठ पत्रकार , शैलेन्द्र जैन,मेघराज लूथरा ,विनय विज, हरविंदर सिंह, दर्शन शर्मा, ने भी इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *