-तीन गायकों ने किया श्याम गुणगान,रात्रि 12 बजे तक चला संकीर्तन,तत्पश्चात दी नववर्ष बधाई
कुरुक्षेत्र,1 जनवरी :- श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.),कुरुक्षेत्र द्वारा खाटू धाम मंदिर में बुधवार रात्रि भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में समिति सदस्यों ने श्याम पूजन किया। रात्रि 12 बजे तक चले संकीर्तन के पश्चात सभी भक्तों को नववर्ष की बधाई
देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और माँ सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा,गिफ्टी शर्मा और हर्ष गोयल ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा…, दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी…, देर न करों न करों इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार…, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है… और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं… इत्यादि भजन सराहे गए। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार हेतु करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन- मन- धन से सहयोग करें। संकीर्तन में श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया,मान्यता है कि पुष्प श्रृंगार से सभी बाधाएँ दूर होती हैं। संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारा चलता रहा जिसमें श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि श्याम मंदिर में लगातार मंदिर
विस्तार,भंडारा,संकीर्तन आदि धार्मिक व जन सेवा कार्य होते रहते हैं। अतः इन पुण्य कार्यों में यथासंभव सहयोग प्रदान करें।
श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा,उप प्रधान एल डी कंबोज,सचिव अटल शर्मा,कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा,राजेश मोदगिल,आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज,राजू छाबड़ा,अशोक शर्मा,अशोक अरोड़ा,सुरेन्द्र काठपाल,ललित अत्री,डॉ.घनश्याम शर्मा,सतीश कारसा,लवकेश शर्मा,जतिन शर्मा,विजय गुलाटी,डा.प्रवीण शर्मा,अनिरुद्ध,नरेश सैनी बिशनगढ़,जतिन सैनी बिशनगढ़,शेर सिंह शेरा,कृष्ण कुमार,अंशु,अनमोल,गौरव, शंटी,अंशुमान,सर्वेश रोहिला,शुभम,कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
