स्वदेशी वस्तुओं के स्टालों को दिया जाएगा बढ़ावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त खेलों का भी करवाया जाएगा आयोजन
पिहोवा 30 दिसंबर – उपायुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। सभी विभाग अपने स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करें और अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाएं। वे मंगलवार को उपमंडल पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर तैयारियों का जायजा लेने पंहुचे। इस मौके पर उनके साथ सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच भी उपस्थित थे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पिहोवा में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सरस्वती महोत्सव में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव को गीता जयंती की तर्ज पर मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के लोगों द्वारा भ्रमण किया जाएगा। अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव को पिछले वर्षों से भी अधिक बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। सभी विभागों की लगातार बैठकों का आयोजन करके महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने बारे चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल को काफी बढ़ावा देते हैं। अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा स्टाल स्वदेशी सामान का होगा ताकि कारीगर के हुनर को जन-जन तक पंहुचाया जाए।
उपायुक्त ने पिहोवा में सरस्वती तीर्थ का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पीने के पानी की व्यवस्था, सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लगभग तैयार आरती स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बैठकें आयोजित करके सरस्वती महोत्सव की तैयारियों तथा कार्यों का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने आमजन को आमंत्रित करते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव सभी लोगों का अपना महोत्सव है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। सभी स्कूलों तथा कालेजों से उचित प्रदर्शन करने वाले बच्चों को महोत्सव में अपना गौहर दिखाने को मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम पिहोवा अनिल कुमार दून, नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, नगरपालिका सचिव अशोक कुमार, हनु चक्रपाणि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
