खेलमंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अमिट छाप छोड गया गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित “ज्ञानोदय”। गौरवशाली व संस्कारित शिक्षा इतिहास ने किया अभिभूत।
:: रेवाड़ी शहर के जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की थीम ज्ञानोदय रही। मुख्य अतिथि के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि खेल मंत्री तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आनंद तांडव करने के बाद सप्तर्षियों को शिक्षा देते आदिगुरु भगवान शिव, स्वयं अपनी पुत्रियों को शिक्षा देकर बेटियों को पढाने की शुरुआत करते प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ, भाईयों के साथ ब्रह्मचारी वेष में गुरु से शिक्षा लेते भगवान राम व कृष्ण, नालंदा विश्वविद्यालय को जलाने वाले खिलजी और भारतीय गुरुकुल प्रणाली को नष्ट करते मैकाले। यह किसी फिल्मी कहानी के दृश्य नहीं अपितु भारतीय शिक्षा के गौरवशाली अतीत की तस्वीर है। चलचित्र के दृश्यों की भाँति मंच पर *ज्ञानोदय* कार्यक्रम की प्रस्तुति दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल व युवा मामलो के राज्य मंत्री गौरव गौतम, विशिष्ट अतिथि विधायक लक्ष्मण यादव व डा कृष्ण कुमार, भाजपा नेत्री वंदना पोपली, अंकुर जैन  आदि का स्कूल बैड की धुन पर स्वागत किया गया। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, विजय जैन, प्रद्युम्न जैन व निपुण जैन ने अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या सोनल छाबडा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच विभिन्न वेषभूषा में सजे बच्चों के अभिनय व नृत्य की जुगलबंदी दर्शकों को भा गई।
वरिष्ठ रंगकर्मी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा लिखित एवं निर्देशित संगीत नाटक में जेपीएस, अंकुर व प्रोडिजी स्कूल के करीब 1100 बच्चों ने भव्य प्रस्तुति दी। विश्वगुरु बनने को अग्रसर भारत की चिंता तथा  आचार्य विद्यासागर की इंडिया को भारत बनाने की मार्मिक अपील, हाथों में तिरंगा लेकर वंदेमातरम गाते बच्चों  ने दर्शकों को शाम चार बजे तक बांधे रखा। भव्य कार्यक्रम को संपन्न कराने में हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, कला व संगीत विभाग के शिक्षकों के साथ साथ सभी शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। इनमें रंजना, संध्या, नीतू, जितेंद्र, कुमुद, लता, सरिता, पूनम, सविता, सुनीता, सुमन, डिंपल, ईशा, रिया, राजेश, अजेश, ऋषभ, कंचन, लीना, ज्योति, शिखा समेत तीनों स्कूलों के शिक्षकों की भागेदारी रही। उपप्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित 21 लोगों को लक्की ड्रा निकालकर सम्मानित किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *