-उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव मसाना, दूधला, मोरथला व मरचेहडी में आयोजित जनसभाओं को किया संबोधित
वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को किया नमन,ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
लाडवा/बाबैन, 26 दिसम्बर।
 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नीतियों को लागू किया है। लाडो लक्ष्मी योजना लाकर प्रति माह 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना में योग्य परिवारों की पात्र महिलाएं अपने घर से ही आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजनाएं, स्वास्थ्य एवं मातृ सुरक्षा कार्यक्रम, स्वरोजगार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी  शुक्रवार को गांव मसाना, दूधला, मोरथला व मरचेहडी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इससे पहले कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने फूल मालाओं, पुष्प गुच्छ और सरोपा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य देने का काम किया है। इसी के तहत फसल नुकसान पर मुआवजा, कृषि को आधुनिक बनाने की योजनाएं, समय पर और पारदर्शी खरीद व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना चलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी 3200 रुपए प्रति माह किया है, जो दूसरे प्रदेशों से ज्यादा है। सरल और डिजिटल प्रक्रिया ने जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार का संकल्प लिया है। हर जिले में बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर नागरिक तक पहुंचे।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप कर वायदे को पूरा किया था। युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाएं, रोजगार के नए अवसर, डिजिटल और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर हरियाणा की नींव रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा, मूलभूत सुविधाओं से युक्त जीवन देना नायब सरकार की प्राथमिकता है।
वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को किया नमन
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों को नमन किया। इससे पहले उपाध्यक्षा सुमन सैनी का गांव मसाना में पुष्प गुच्छ देकर व सरोपा भेंट कर स्वागत किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि जब भी समाज में किसी भी प्रकार का संकट आया तब सिख समाज ने अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। हमें पूर्वजों व महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए, जो समाज अपने पूर्वजों को याद रखता है, वहां पर कभी कोई कमी नहीं रहती।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, चेयरमैन जसविंद्र जस्सी, नायब सिंह पटाक माजरा, सरपंच सुरमुख सिंह, रघबीर सिंह, सतपाल, ऋषिपाल नंबरदार, परमजीत कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *