इच्छुक एवं पात्र उपभोक्ता हरेडा के पोर्टल https://app.haredasleca.in/ के माध्यम से करे आवेदन
करनाल, 22 दिसंबर। हरियाणा सरकार ने ऊर्जा संरक्षण को एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में पहचाना है और इस संबंध में कई पहल की गई हैं। इनमें से एक पहल उन औद्योगिक, वाणिज्यिक, सरकारी भवनों, शैक्षणिक और प्रौद्योगिकी में नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कार देना है जिन्होंने बिजली/अन्य ईंधन बचाने के लिए अपने भवनों / इकाइयों में विभिन्न ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने में उत्कृष्टता हासिल की है।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एसएलइसीए-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उपभोक्ता हरेडा के पोर्टल https://app.haredasleca.in/ के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र उपभोक्ता/उद्योग/एमएसएमई/वाणिज्
