*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सांगवान का विपक्ष पर निशाना – कांग्रेस की पॉलिसी घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना है*
*घुसपैठियों के लिए भाजपा की सख्त पॉलिसी डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट है :*
*पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही*
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सांगवान ने कांग्रेस पर एसआईआर के संचालन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर देश में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी है, लेकिन कांग्रेस एसआईआर पर झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष का असली मकसद अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूचियों में बनाए रखना है जिसे भाजपा कभी भी पूरा नहीं होने देगी।
भारतीय जनता पार्टी की घुसपैठियों के लिए सख्त पॉलिसी डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट है। वही विपक्ष की पॉलिसी है घुसपैठियों को सामान्य बताकर मतदाता सूची में मान्यता देना है। अनुच्छेद 325 का प्रावधान है कि किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं रखा जाए। अनुच्छेद 326 मताधिकार को परिभाषित करता है जिसकी पहली शर्त यह है कि मतदाता भारत का नागरिक होना चाहिए और विदेशी नहीं होना चाहिए।
विपक्ष ने एक तरफा चार महीने से झूठ फैला रहा रखा है और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो अच्छा हुआ कि सदन में चुनाव सुधार पर चर्चा हो गई और कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन का झूठ की पोल खुल गई।
संविधान ने फ्री एंड फेयर चुनाव कराने, मतदाता सूची बनाने और मतदाता सूची में सुधार करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को दी है। संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324, इसमें चुनाव आयोग का गठन, चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के चुनाव का संपूर्ण नियंत्रण संविधान ने चुनाव आयुक्त को दिया है।
एसआईआर के सही मायने के बारे में बताते हुए सांगवान ने कहा कहा कि मृत्यु होने या दो जगह पर मतदाता होने पर नाम काटना, 18 वर्ष की आयु होने पर नाम जोड़ना और घुसपैठियों को चुन-चुन कर डिलीट करना ही एसआईआर है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण करने का सीधा-सीधा मतलब है घुसपैठिये पीएम और सीएम का चुनाव कर, देश को असुरक्षित न बना पायें, इसीलिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है और उसी का नाम एसआईआर  है।
सांगवान ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव हराने का कारण ईवीएम या वोट चोरी नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व है और एक दिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इसका हिसाब कांग्रेस नेतृत्व से जरूर मांगेगा। चुनाव आयोग पर आरोप लगाना कांग्रेस और इंडी गठबंधन का फैशन बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी कई बार चुनाव हारी है, लेकिन हमने कभी भी चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर आरोप नहीं लगाया।
प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस और इंडीगठबंधन को चुभ रही है, इसलिए कांग्रेस झूठे आरोपों की राजनीति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ रहा है जिसे देशवासी साफ-साफ देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बना रहा है और आर्थिक विकास कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सशक्त होते भारत को कांग्रेस पचा नहीं पा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *