31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले नए संसद भवन के हॉल की तस्वीरें सामने आई है। नई पार्लियामेंट्री बिल्डिंग को बनाने वाले केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने इसे शेयर किया है। मंत्रालय की वेबसाइट – Centralvista.gov.in पर ये तस्वीरें उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन नवंबर 2022 थी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह जनवरी के अंत तक तैयार हो जाएगा।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2023 को नए लोकसभा भवन से संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी, 2023 को नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बजट सत्र नए भवन में शुरू होगा या सत्र का दूसरा भाग इसमें आयोजित किया जाएगा।

1 फरवरी को नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर सकती हैं
1 फरवरी को नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर सकती हैं

CPWD ने टेंडर जारी किए
नई संसद को तैयार करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने इस हफ्ते टेंडर जारी किए हैं। इसमें मैकेनाइज्ड हाउसकीपिंग के लिए 24.65 करोड़ रुपये का टेंडर शामिल है। नए भवन का प्रोजेक्ट टाटा को 2020 में 861.9 करोड़ रुपए में दिया गया था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी लागत करीब 1,200 करोड़ रुपए तक बढ़ गई है।

GST बढ़ने से लागत में बढ़ोतरी
निर्माण पर GST बढ़ने के कारण ये लागत बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में GST को 12% से बढ़ाकर 18% तक संशोधित किया गया था। नए लोकसभा चैंबर में 888 सीटें हैं और भविष्य में परिसीमन के साथ सदन की संख्या बढ़ने पर और भी अधिक सांसदों को समायोजित करने की क्षमता है। राज्यसभा कक्ष में 384 सीटें हैं।

देखें नए भवन की तस्वीरें…

नई लोकसभा तीन गुना बड़ी है। इसमें 888 सीटें हैं और पीकॉक की थीम पर बेस्ड है

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *