विधायक ने रतनगढ़, जरीफाबाद, कलामपुरा, पुंडरक और डबरी मे किया लगभग तीन करोड़ से अधिक के कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

करनाल, 15 दिसंबर।  विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को  गांव रतनगढ़, जरीफाबाद, कलामपुरा, पुंडरक और डबरी में लगभग तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए।

इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना करना संभव नही है। ग्रामीण आंचल का विकास इसलिए भी जरुरी है कि देश की अधिकांश आबादी गांवों में ही निवास करती है। इसी बात को ध्यान मे रखकर वर्तमान सरकार ने ग्रामीण विकास पर बल दिया है और पिछले लगभग 11 वर्षों में सबका साथ -सबका विकास की नीति को अपनाया है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल  के दूरदर्शी, जनहितैषी और प्रेरणादायी नेतृत्व में करनाल क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। करनाल का हर गांव, हर गली और हर नागरिक विकास, विश्वास और सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर व सशक्त भविष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतनगढ़ बलजिंदर, मंडल महामंत्री बंसीलाल कलामपुरा, चौधरी दयानंद,  कृष्ण , रामभज,  संजीव कुमार,  संदीप, बलराम , रिंकू पांचाल,  श्याम,  रवि,  मदन, अर्जुन सिंह, देवेंद्र गुर्जर पुण्डरक , पूर्व सरपंच  विक्रम , सरपंच  नरेश कुमार , ब्लॉक समिति सदस्य  दर्शन खटाना ,  रामपाल ,  जयपाल  सहित अन्य  उपस्थित रहे।

 गांव रतनगढ़ में हुई इन कार्यों की शुरुआत
विधायक जगमोहन आनंद ने गांव रतनगढ़ में कश्यप चौपाल के कार्य का शिलान्यास, पंचायत घर को पूर्ण करने के कार्य का शिलान्यास, रतनगढ़ में गली एवं नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास और खेड़े से मंदिर तक फिरनी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

गांव पुंडरक मे इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाया
विधायक जगमोहन द्वारा गांव पुंडरक मे वाल्मीकि चौपाल के पुनर्निर्माण के कार्य का शिलान्यास और मुख्य चौक से ड्रेन तक नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

डबरी मे हुई इन कार्यों की शुरुआत
विधायक जगमोहन आनंद ने डबरी में चौपाल के कार्य का उद्घाटन और महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में सभी 10 गलियों व नालियों के निर्माण कार्य का उदघाटन तथा डबरी मे ही सामुदायिक केंद्र की चार दीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

गांव कलामपुरा मे हुए उद्घाटन व शिलान्यास
विधायक द्वारा गांव कलामपुरा में जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने वाले कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास कर एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया गया। उनके द्वारा एच आर डी एफ योजना के अंतर्गत प्रजापत चौपाल के निर्माण का शिलान्यास, गांव के लिए सामुदायिक केंद्र के निर्माण का शिलान्यास, जसवीर के घर से गली निर्माण कार्य का शिलान्यास, शिव मंदिर के समीप सामुदायिक केंद्र के निर्माण का शिलान्यास किया गया।

गांव जरीफाबाद को मिली सौगात
विधायक द्वारा गांव जरीफाबाद में  काछवा से जरीफाबाद तक  1 करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित सडक़ के सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *