सोनिका वधवा

कुरुक्षेत्र।  भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ द्वारा 16-12-2025 तक गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर लड़कियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के 20 जिलों अम्बाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, जीन्द, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, मेवात, पलवल, रेवाडी़, सोनीपत, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और यमुनानगर से 188 जूनियर व 36 काउंसलर्स भाग लें रहें है। आज प्रातः: कालीन सत्र का आरम्भ  प्रार्थना व ध्वजारोहण से हुआ।
इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. सुनील कुमार, महासचिव, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चण्डीगढ के द्वारा किया डॉ. सुनील कुमार, महासचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, ने बच्चों और काउंसलर से कहा कि आप सभी जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों मे बढ़ चढ़ कर भाग ले और रेडक्रॉस के  तीन आदर्श स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता को अपने जीवन मे  अपनाएं । बेटिया देश का उज्जवल भविष्य है और अपने संस्कार व अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने माता पिता और देश का नाम रौशन करे।
शिविर निदेशक विनीत गाबा ने मुख्य अतिथि डा. सुनील कुमार, महासचिव, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ का इस शिविर में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आये हुए प्रतिभागियों को जूनियर रेडक्रॉस के इतिहास, रेडक्रॉस के इतिहास, रक्तदान, अंगदान, हिन्दी भाषा का महत्व, सीपीआर, प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण, रेड क्रॉस की गतिविधियां, विभिन्न विधाओं के माध्यम से लोक मंगल का संदेश दिया जायेगा ।
रिसोर्स पर्सन अंजू शर्मा ने सीपीआर विषय को रोचक शैली मे प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रैक्टिकल के माध्यम से इस विधि को  विस्तार से समझाया यह एक जीवन रक्षक प्रणाली है जो आकस्मिक स्थिति में व्यक्ति के जीवन की रक्षा करने मे बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होती है । अंजू शर्मा ने प्रतिभागियों को डममी के माध्यम से बताया कि जो व्यक्ति बेहोश है सांस न ले रहा हो उसे किसी प्रकार सीपीआर की सहायता से महत्वपूर्ण जिन्दगी को बचाया जा सकता।
सांयकालीन  सत्र में जूनियर्स व काउन्लर्स के लिये  लक्की स्टार प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया और रात्रि मे लघु नाटिका प्रतियोगिता मे जूनियर ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर संयुक्त शिविर निदेशिका सुमन बाला, रिसोर्स पर्सन अंजू शर्मा, कृष्ण कक्कड़, ओमप्रकाश गांधी मोनिका ठाकुर, रेणुबाला, नीलम, नीतू शर्मा, निशा, राजेश कपूर, रंजीत, नन्दलाल इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *