कुरुक्षेत्र। जिला वुशु संघ कुरुक्षेत्र द्वारा बुधवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम के योगा हाल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का ट्रायल लिया गया। इस ट्रायल में जिला स्तर पर 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल का शुभारंभ जिला वुशू संघ के महासचिव संतोष पासवान ने किया। उन्होंने बताया की इस ट्रायल में विजेता खिलाडी का चयन राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। पासवान ने खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए उन्हें ईमानदारी से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अहम अंग है। इनके बिना मानव जीवन संपूर्ण नहीं। खेलों से जहां नेतृत्व का गुण पैदा होता है, वहीं उज्जवल भविष्य का मौका भी मिलता है।
इस अवसर पर प्रेम ठाकुर, गौरव, जॉनी, साक्षी आदि प्रशिक्षक मौजूद रहे।
