करनाल में कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट अभियान शुरू,  युवाओं को मिलेगा राजनीतिक सहभागिता का सशक्त मंच
नेशनल टैलेंट हंट अभियान युवाओं को न केवल आगे बढ़ाएगा, बल्कि राजनीति में नई सोच, नई ऊर्जा और जागरूक नेतृत्व तैयार करने में होगा मील का पत्थर साबित
करनाल, 9 दिसंबर () : युवाओं की प्रतिभा को राजनीति और समाजहित में दिशा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग ने नेशनल टैलेंट हंट अभियान की शुरुआत की है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस महत्वाकांक्षी पहल को पूरे राज्य में गति प्रदान कर रही है। इसी क्रम में करनाल के डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोशल मीडिया इंचार्ज मोनिका ढुमरा, नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के डेलीगेट डॉ. मनीष परवेज राणा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैद्य और शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने बताया कि यह अभियान उन युवाओं के लिए विशेष अवसर लेकर आया है, जिनमें मीडिया, बहस, जनसंपर्क और सार्वजनिक संवाद जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह पहल प्रतिभाशाली युवाओं को मंच, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है कि प्रतिभाशाली युवा कांग्रेस से जुड़कर अपनी आवाज बुलंद करें। कई बार मंच न मिलने के कारण योग्य युवा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नहीं कर पाते, लेकिन कांग्रेस ऐसे युवाओं को खोजकर उन्हें तराशने और आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं की योग्यता को निखारना और उन्हें राजनीति में रचनात्मक, ज़िम्मेदार और प्रभावशाली भूमिका के लिए तैयार करना है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि नेशनल टैलेंट हंट अभियान युवाओं को न केवल आगे बढ़ाएगा, बल्कि राजनीति में नई सोच, नई ऊर्जा और जागरूक नेतृत्व तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य, शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा, सोशल मीडिया में इंचार्ज मोनिका ढुमरा, डॉ. मनीष परवेज राणा, सुरेश रोड, जयपाल मान, बिंदर मान बल्ला, ओमप्रकाश सलूजा, दिनेश सेन, प्रदीप शर्मा, अरुण पंजाबी, दीपक गंजोगढी, आनंद मालिक, आनंद चौहान, राजेश चौधरी, जितराम कश्यप, रघबीर संधू, हरियाणा युवा कांग्रेस के उप प्रधान सोमिल संधू, ग्रामीण युवा जिला अध्यक्ष रजत लाठर, गुलाब बडोली, अनिल शर्मा, जसबीर पन्नू, बलजीत चौहान, ईशम सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, नितिन वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *