शादीशुदा महिलाओं के रैंप शो में अद्भुत प्रस्तुति दी

सोनिका वधवा
कुरूक्षेत्र।  हरियाणा फाउंडेशन ऑफ डेफ वुमन ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसके साथ ही पीएनबी बैंक के एजीएम जयपाल सैनी और गुंजन उपाध्याय ने भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी ने बच्चों को शुभकामना दी। ट्रस्ट की प्रधान गीता मलिक,  उप प्रधान बबीता जैन, जनरल सेक्रेटरी मोनिका खुराना, निधि जैन और स्पोट्र्स सेक्रेटरी प्रियंका सैनी ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान शादीशुदा महिलाओं का रैंप शो प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता में 5 लड़कियों ने भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सार्थक बधिर विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी और रोटरी स्कूल अम्बाला की छात्राओं का पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी। सार्थक स्कूल की छात्राएं डांस में प्रथम व रोटरी स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों के बीच मेहंदी, रंगोली व हेयर स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सीमा व रीमा ने बतौर  जज कार्य किया। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार, मैडल, लंच का आयोजन किया गया। ये बच्चे बस बोल नहीं रहे थे परन्तु अभिव्यक्ति  संकेतों से स्पष्ट था कि मन खुश है और इन पर गर्व भी हो रहा है । इसके साथ ही आँखें नम भी होती रही।
कार्यक्रम में बोलते हुए रश्मि कटारिया ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से प्रतिभागी का विकास, सृजनात्मकता, नवाचार, सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिताएं समय प्रबंधन के महत्व को समझने में मदद करती हैं। इसके साथ ही टीम वर्क के महत्व को भी बढ़ाती हैं। प्रतियोगिताओ से सामाजिक कौशल जैसे कि संचार, नेतृत्व और समस्या समाधान में मदद करती हैं। इससे नई चीजों का अनुभव करने का अवसर प्रदान करती हैं। इतना ही नहीं प्रतियोगिताएं जीवन कौशल जैसे कि हार और जीत को स्वीकार करने में मदद करती हैं और समाज में योगदान करने का अवसर प्रदान करती हैं। सभी का प्रस्तुति के लिए उत्साह देखने योग्य था।
इस मौके पर सार्थक स्कूल की टीम मैडम संतोष सलूजा, रीना, शरण, रीना, हर्ष, नीलम, पूनम सलूजा, सुनीता सैनी ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *