हरियाणा की रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की 40 दिन की पैरोल मंजूर हो चुकी है। वह आज जेल से बाहर आ सकता है। राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में पैरोल काटेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 25 जनवरी को सिरसा डेरे में आएगा।

राम रहीम की पैरोल के कागजात को लेकर हनीप्रीत और उसका वकील रोहतक सुनारिया जेल भी पहुंचा था। हनीप्रीत ने कल शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफिले के साथ ट्रैवलिंग करते हुए आई प्राउड माई डैड का लोगो दिखाया था। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है।

राम रहीम गाने में नाचते हुआ।
राम रहीम गाने में नाचते हुआ।

साल 2022 में 91 दिन जेल से बाहर रहा
साल 2023 के पहले महीने में ही राम रहीम को सरकार ने 40 दिन की पैरोल दे दी है। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। इस दौरान 40 दिन की पैरोल में उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है।

राम रहीम और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत।
राम रहीम और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत।

ऑनलाइन सत्संग का हुआ था विरोध
राम रहीम ने बरनावा आश्रम में ऑनलाइन सत्संग किए और गाने लॉन्च किए, लेकिन राम रहीम के इस सत्संग का विरोध दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने किया था। मालीवाल ने पैरोल को लेकर पीएम को चिट्‌ठी भी लिखी थी और पैरोल नियमों में बदलाव की मांग की थी।

इन विवादों में भी राम रहीम का नाम
पंजाब के मौड़ मंडी बलास्ट में राम रहीम के डेरे के वर्कशॉप कर्मचारियों के नाम हैं। राम रहीम से इस मामले में एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। वहीं बरगाड़ी कांड में भी एसआईटी सुनारिया जेल में ही राम रहीम और सिरसा में डेरा मैनेजमेंट से पूछताछ कर चुकी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *