अम्बाला, 07 दिसम्बर –
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। प्रवीण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, इस कड़ी में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा।
इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें।
न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत मे लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, ए.डी.आर. सैंटर अम्बाला में स्थापित है । उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी लोक अदालत में लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में लम्बित मुकदमे व प्रि लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है, जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत मे समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *