सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर 32 खिलाडिय़ों को दिए गए पुरस्कार

सोनिका वधवा

कुरुक्षेत्र।  सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में आज विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कर्ण शूटिंग अकादमी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लगभग 1100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अब तक कुल 32 खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जा चुका है। खिलाडिय़ों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आज द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल स्पर्धाओं के आयोजन कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीपी चौधरी वाइस चेयरमैन जिला परिषद ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेलों से जोडऩे और उन्हें प्रोत्साहन देने का उत्कृष्ट प्रयास है। बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों की भागीदारी यह साबित करती है कि सांसद नवीन जिन्दल के कुशल मार्गदर्शन में यह खेल महोत्सव क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर रहा है। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में एथलेटिक्स महिला वर्ग में आयुषी ने 100 मीटर दौड़, कमलजीत ने 400 मीटर दौड़, अंजली ने 5 किलोमीटर दौड़, प्रतिष्ठा ने ऊंची कूद, नेहा ने लंबी कूद, नीरज देवी ने शॉट पुट और भूमिका ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में कुशल ने 100 मीटर दौड़, गुलशन ने 400 मीटर दौड़, रवि भूमक ने 5 किलोमीटर दौड़, अंश ने ऊंची कूद और लंबी कूद, गुलशन ने शॉट पुट तथा प्रिंस विर्क ने डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। रस्सीकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पार्थ और महिला वर्ग में निकिता विजेता रहे। कार्यक्रम में सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष विवेक रावत, बलदेव सैनी, राममेहर अत्री, विकास अधिकारी भूषण मंगला, कोच पंकज पराशर, सांसद खेल महोत्सव कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *