आनलाईन फ्राड से बचने के लिए हर नागरिक का जागरूक होना जरुरी: महेश कुमार

साईबर ठग आमजन से उनके बैंक खाते व सिम खरीदकर करते है धोखाधड़ी ।

            पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन को जागरुक करने के लिए पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाए जा रहे है। साइबर थाना की टीम द्वारा सेवा सुरक्षा और सहयोग के सलोगन को चरितार्थ करते हुए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए हुए युवाओं व कलाकारों को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गीता महोत्सव में आए हुए युवाओं व कलाकारों को साईबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में चल रहे अन्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जिला पुलिस द्वारा आए हुए पर्यटकों और कलाकारों विशेष रूप से युवाओं को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मसरोवर एरिया में कई स्थानों पर साईबर जागरूकता के बोर्ड लगाए गए हैं तथा साईबर थाना कुरुक्षेत्र की टीम द्वारा महोत्सव में आए हुए सभी पर्यटको को साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के उपायों बारे बताया जा रहा है।

            थाना साईबर प्रभारी पीएसआई महेश कुमार ने बताया कि गीता महोत्सव कार्यक्रम में साईबर अपराधों के प्रति जागरुकता संदेश देने के लिए जिला पुलिस द्वारा जागरुकता पोस्टर लगाये गये हैं।उन्होंने बताया कि साईबर ठग आमजन से उनके बैंक खाते व सिम खरीदकर उनके इन खातों व सिम का प्रयोग करके धोखाधड़ी करते है । उन्होंने कहा की किसी भी लालज में आकर अपने खाते व सिम किसी भी व्यक्ति को न दे । गीता महोत्सव में आए पर्यटक विशेष रुप से युवा कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा लगाए गए साईबर जागरुकता बैनर को ना सिर्फ पढ रहे है बल्कि उसके बारे में जानने के लिए पुलिस कर्मचारियों से जानकारी ले रहे हैं।

ग्रामीण महिलाओं व बैंक के साथ धोखाधङी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं व बैंक के साथ धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं व बैंक के साथ धोखाधङी करने के आरोप में राम कैलाश वासी सिरटा रोड कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 नवम्बर 2024 को गुरमीत वासी शाहबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक फाईनैस बैंक में मैनेजर के पद पर कार्य करता है । इनका बैंक ग्रामीण एरिया में महिलाओं को लोन देती है और किस्तों में वापस लेती है । ग्रामीण महिलाओं से क़िस्त लेने के लिए इनके बैंक की तरफ से राम कैलाश को शाहाबाद एरिया की ड्यूटी पर लगाया गया है । कुछ समय पहले ग्राम की महिलाओं की क़िस्त बैंक में जमा नही हुई। जबी बैंक की टीम ने गांवों में जकर पता किया तो रामकैलाश महिलाओं से क़िस्त तो ले रहा था परन्तुं बैंक मई जमा नही कर रहा था । उसने करीब 2 लाख 55 हजार रुपये महिलाओं से लेकर बैंक में जमा नही किये। जिसकी शिकायत पर थानाशाहाबाद में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई।

 दिनांक 29 नवम्बर 25 को थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौकीं प्रभारी पीएसआई अंकित कुमार के दिशानिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार व सिपाही मोहित की टीम ने ग्रामीण महिलाओं व बैंक के साथ धोखाधङी करने के आरोप में राम कैलाश वासी सिरटा रोड कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 4 हजार रूपये बरामद किये गये । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

 

महिला से सोने की चैन छीनने का आरोपी गिरफ्तार। 

जिला पुलिस ने महिला सोने की चैन छीनने के आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 पुलिस की टीम ने महिला से सोने की चैन छीनने के आरोप में रवि उर्फ़ जोजो वासी हरीनगर अम्बाला हाल वासी कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च 25 पुलिस को दी अपनी शिकायत में सैक्टर-4 वासी एक महिला ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 25 की शाम के समय करीब 6.30 बजे अपने घर के पास बाहर घुम रही थी थी। उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार लडके ने उसके गले से सोने की चैन छीनी और मौके से भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।

दिनांक 29 नवम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार कुमार के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, गिरवर, प्रवेश, जयपाल, मुख्य सिपाही अनिरुद्ध व सिपाही विकास की टीम ने महिला से सोने की चैन छीनने के आरोप में रवि उर्फ़ जोजो वासी हरीनगर अम्बाला हाल वासी कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्टशन वारंट लेकर गिरफ्तार लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *