मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिक्र, विश्व के कौने-कौने तक पहुंचा महाभारत अनुभव केंद्र में दिखाया इतिहास

कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर –    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन पहले कुरुक्षेत्र में जो अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अनुभव प्राप्त किया, वह उनके दिल को आनंदित कर गया। रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का जिक्र देशवासियों के साथ साझा किया।
उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था, ये हम सभी जानते हैं, लेकिन युद्ध के इस अनुभव को अब आप वहाँ महाभारत अनुभव केंद्र में भी साक्षात देख सकते हैं। इस अनुभव केंद्र में महाभारत की गाथा को 3डी लाइट/ साउंड शो और डिजिटल टेक्निक से दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को जब मैं कुरुक्षेत्र गया था तो इस अनुभव केंद्र के अनुभव ने मुझे आनंद से भर दिया था।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता  महोत्सव में शामिल होना भी मेरे लिए बहुत विशेष रहा। मैं ये देखकर बहुत प्रभावित हुआ कि कैसे दुनियाभर के लोग दिव्य ग्रंथ गीता से प्रेरित हो रहे हैं। इस महोत्सव में यूरोप और सेंट्रल एशिया सहित विश्व के कई देशों के लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति की गई है। यूरोप के लातविया में भी एक यादगार गीता महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने बढ़-चढ़ करके हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गीता स्थली ज्योतिसर में करीब 206 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए महाभारत अनुभव केन्द्र की तकनीकी के माध्यम से दिखाए गए महाभारत और कुरुक्षेत्र के इतिहास को पूरा विश्व जा पाएगा। अब गीता स्थली ज्योतिसर में बनाया गया महाभारत अनुभव केन्द्र एक नया मुकाम हासिल करेगा। इस महाभारत अनुभव केन्द्र में 5 ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में आधुनिक तकनीकी से महाभारत गीता उपदेश पर तैयार किए गए चलचित्र लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इससे गीता स्थली ज्योतिसर के इतिहास की जानकारी सहजता से मिल रही हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *