असंध/ करनाल, 30 नवंबर। असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने रविवार को गाँव पक्काखेड़ा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया ।इस दौरान विधायक ने लगभग 14.74 लाख की लागत से शमसान घाट के जीर्णोद्धार तथा लगभग 9.97 लाख की लागत से छज्जु वाला तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास किया| इस अवसर पर विधायक योगेंद्र राणा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 128 वें संस्करण को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सुना साथ ही आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को गति देते हुए घर घर जाकर संकल्प पत्र वितरित किए|
इस अवसर पर विधायक ने कहा की हल्के के प्रत्येक गाँव का विकास उनकी प्राथमिकता ही नहीं बल्कि संकल्प है तथा वह क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतेंगे तथा जो मांग क्षेत्रवासियों द्वारा संज्ञान में लायी जाती है उन्हे पूरा करने का वह हर संभव प्रयास करेंगे| साथ ही विधायक ने ग्रामवासियों से आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का निवेदन किया क्योंकि आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें वोकल फोर लोकल के महत्त्व को समझना होगा|
इस दौरान जलमाना मण्डल अध्यक्ष विजय राणा, महामंत्री आशीष, पक्का खेड़ा सरपंच श्री अशोक, बूथ अध्यक्ष प्रवीण पाल, मेहर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे|
