28 साल के तजुर्बे के साथ प्रधान पद के लिए सत्य प्रकाश गुप्ता ने पैनल सहित दोबारा दावा ठोका
धर्मनगरी की सबसे पुरानी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का 30 नवम्बर को होना है
कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र की नई कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव 30 नवम्बर को थानेसर शहर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में होंगे और उसी दिन शाम को नए प्रधान और कार्यकारिणी का परिणाम घोषित होगा। इस चुनाव में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अनुभवी एवं 28 साल के तजुर्बे के साथ प्रधान पद के दावेदार सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय में पैनल के उम्मीदवारों के साथ दोबारा दावा पेश किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से सत्य प्रकाश गुप्ता श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान का दायित्व निभा रहे हैं। साथ ही पिछले 28 वर्षों से संस्था के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा करते रहे हैं। अपने कार्यालय में प्रधान पद के उम्मीदवार सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने घोषित पैनल में उप प्रधान पद के लिए जितेंद्र गोयल पोला, महासचिव पद के लिए हरियाणा रोडवेज से महाप्रबंधक सेवानिवृत्त रमेश गोयल, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन अग्रवाल, सह सचिव पद के लिए अश्विनी जिंदल तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रवेश सिंगला, राज कुमार मित्तल, सतपाल गुप्ता, अशोक गर्ग, जयपाल गोयल, राजीव गर्ग व अंशुल बंसल के नाम घोषित किए हैं। सत्य प्रकाश गुप्ता के चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में एकता, प्रगति एवं सेवा की भावना से आगे बढ़ना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका पैनल अनुभव, समर्पण और संगठन की भावना के बल पर समाज की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
फोटो परिचय : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान पद के दावेदार सत्य प्रकाश गुप्ता एवं अन्य उम्मीदवार बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ।
