प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय रतन डेरा प्रथम रहा
कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : सोमवार को कुरुक्षेत्र के खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में ब्लॉक लेवल पर कुशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें थानेसर ब्लॉक के 27 राजकीय विद्यालयों के 120 के लगभग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अपर्णा खंडूजा ने किया। आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी स्वयं की मेहनत से बनाएं नए-नए बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। इन नए-नए बिजनेस आइडिया से विद्यार्थियों ने यह बताया कि किस प्रकार से व्यक्ति भिन्न-भिन्न स्त्रोतों से स्वयं रोजगार स्थापित कर सकते हैं। निर्णायक कमेटी में मनोज शर्मा, डा. डीडी शर्मा, विक्रम सिंह सैनी, मनोज कुमार, संदीप कुमार इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उनके निर्णय के आधार पर राजकीय वरिष्ठ विद्यालय रतन डेरा को प्रथम, मॉडल संस्कृति स्कूल थानेसर को द्वितीय, बिहौली को तीसरा स्थान, बारना को चौथे एवं दुराला को पांचवें स्थान पर रखा गया। यह चयनित विद्यालय अब जिला स्तर पर अपनी स्वयं रोजगार प्रतिभा कौशल का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीपीसी कार्यालय से आए अलका मेहता एवं अनिल कपूर ने निर्णायक कमेटी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में नीरज बंसल, दीपक, दीपिका बंसल, योगेश रोहित, दिनेश इत्यादि वोकेशनल अध्यापकों ने अपना विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *