मानवता जन शक्ति फाउंडेशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल की संयुक्त पहल से 213 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
करनाल, 9 नवंबर-
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मानवता जन शक्ति फाउंडेशन  के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला के गांव डाचर स्थित राजकीय स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 213 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने जनरल स्वास्थ्य जांच, स्त्री रोग, दंत रोग, शुगर, उच्च रक्तचाप एवं अन्य कई प्रकार की बीमारियों की जांच की। चिकित्सकों द्वारा रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई l कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि मामचंद जी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने ग्रामीणों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मानवता जन शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष हरदीप राणा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। संस्था भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहेगी ताकि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और बेहतर जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिले। ग्रामीणों ने शिविर के लिए मानवता जन शक्ति फाउंडेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के निशुल्क शिविरों से लोगों के आर्थिक रूप ओर मानसिक रूप से मदद मिलती है, विशेष रूप से उन लोगों को जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरदीप राणा (संस्थापक), रवीन्द्र ढुल,  जोगा सिंह, सिंदर पाल, कृषण दत्त शर्मा, अनिल शर्मा, अमित सरपंच, मामचंद सरपंच प्रतिनिधि,  रमनदीप कोर, आशु,  छन कौर, उषा रानी, बलकार आदि उपस्थित रहे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *