गुरुवार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना

भाजपा ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया

अम्बाला/चंडीगढ़, 06 नवम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

टुंडला से आए युवक ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने विदेश जाने के लिए कुछ समय पूर्व एक एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने उसे क्रोएशिया भेजने का झांसा दिया। उसने अपने कागजात व लगभग डेढ़ लाख रुपए एजेंट को दिए। एजेंट ने वादा किया था कि वो उसे क्रोएशिया भेज देगा। युवक का आरोप था कि कुछ समय बाद एजेंट ने न उसे विदेश भेजा न ही उसके पैसे वापस लौटाए। उसने जब पैसे मांगे तो वह भी एजेंट ने नहीं दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में कैंट थाना पुलिस को एजेंटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी प्रकार प्रेम नगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों द्वारा उसकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश करने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने कैंट एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बब्याल निवासी महिला ने उसकी बुढ़ापा पेंशन नहीं लगने की शिकायत दी जिसपर मंत्री विज ने पेंशन विभाग के अधिकारियों कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने पति की दुकान में कॉस्मेटिक का सामान बेच जीवन यापन कर रही है, मगर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कैंट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी प्रकार दयालबाग निवासी महिला ने उसके घर से ढाई लाख रुपए चोरी होने, ट्रिब्यून कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने उसके बेटे द्वारा उसे तंग करने, बीडी फ्लोर मील निवासी महिला ने उसके घर का मीटर नहीं लगने, छात्राओं द्वारा उनका बस पास बनाने, धोबी घाट में शेड लगाने, रामबाग रोड ग्वाल मंडी निवासियों द्वारा मृत जानवरों को उठाने के लिए कार्रवाई करने व अन्य कई शिकायत आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंच उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वाह करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों को बेहतर कार्य करने का आह्वान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल, महासचिव भरत कोछड़ के किरणपाल चौहान, दीपक दीप, अनुज यादव, उद्यम सिंह, सचिन धीमान, रविंद्र सिंह, अमरनाथ, डिम्पल राणा, प्रेमनाथ, उमेद सिंह सहित अन्य शक्ति प्रमुख मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *