https://www.vandemataram150.in/ पर जाकर वंदे मातरम गीत गाकर अपनी वीडियो करे अपलोड

करनाल, 6 नवंबर। नगराधीश मोनिका ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 7 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम गीत चलाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करें।

नगराधीश मोनिका वीरवार को वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उपमंडल स्तर तथा खंड स्तर पर भी आयोजित किए जाएगें। जिनमें अधिकारी, कर्मचारी व आमजन की भागीदारी रहेगी। इसी प्रकार अम्बाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहाँ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों से जुडेगें।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। इसके साथ ही https://www.vandemataram150.in/ पर जाकर वंदे मातरम गीत गाकर अपनी वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *