इंद्री, 5 नवम्बर। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने बुधवार को इन्द्री विधानसभा के तहत लगभग 3.12 करोड़ रुपये की लागत से पांच सडक़ों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने  बड़ागांव से जयरामपुर रोड, मनीमति अपोजिट रोड, चौगांव से कुकानी रोड और सिकंदरपुर अपोजिट रोड के मजबूतीकरण, ब्याना से शाहपुर रोड के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य 6 महीने में पूरा होगा।
इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सडक़ों का सही होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर सडक़ कनेक्टिविटी से ही विकास की गति तेज होती है और आमजन को लाभ मिलता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य फोकस नई सडक़ों के निर्माण के साथ-साथ पुरानी सडक़ों के नवीनीकरण पर भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकें। प्रदेश सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम मेहर, सरपंच मनोज सेतिया, जयरामपुर मेहर सिंह, सरपंच बड़गांव कृष्ण  एसडीओ रोहतास, जेई सुरेन्द्र राणा, नितिन अरोड़ा, यशपाल सेतिया, सर पंतनगर और उड़ान ज़मिंदर। सरपंच नगला रोड़ जसविंदर, सरपंच माँ कुमारा कृष्ण, अभीसेतिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *