कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के धनतेरस त्योहार पर प्लाट धारकों को रजिस्ट्री करवाई गई। शनिवार को गांव सिरसला, पिपली, मेहरा के 186 परिवारों की रजिस्ट्री करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्लाट आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर सभी तहसीलों को खोलते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्रों की रजिस्ट्री करवाई गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दीपावली की पांच दिवसीय पूजा के शुभारंभ अवसर धनतेरस पर जिले के परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री के तौर पर देवी लक्ष्मी का आगमन मिला है। इन परिवारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित जन विकास जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान अधिकारी प्रमाण पत्र सौंपे गए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर शनिवार को छुट्ïटी के बावजूद तहसीलों को खोलकर रजिस्ट्री करवाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में 26 गांवों 1353 परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना फेज-2 के तहत आवंटित प्लाटों की रजिस्ट्री की गई है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गांव अजराना खुर्द के 58, गांव अटवान के 17, गांव ब्रहम के 88, गांव चढूनी जाटान के 45, गांव समालखी के 20, गांव बहलोलपुर के 47, गांव बणी के 44, गांव बपदी के 43, गांव ब्रहण के 18, गांव बडौंदी के 13, गांव धनोरा जाटान के 69, गांव डूडा के 12, गांव लाठी धनौरा के 42, गांव निवारसी के 43, गांव सुरा के 31, गांव हरिगढ़ भौरख के 61, गांव रामगढ़ रोड़ के 239, गांव गादली के 52, गांव मथाना के 178, गांव अढ़ोन के 54, गांव बाहरी के 13, गांव बारना के 22, गांव फतुपुर के 36, गांव कवांर खेड़ी के 32, गांव छलौंदी के 39, गांव जोगी माजरा के 37 परिवारों को प्लाट आवंटित किए गए हैं।
जिले की तहसीलों में 36 लोगों ने करवाई जनरल रजिस्ट्रियां
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शनिवार के दिन तहसीलों के खुली होने पर त्योहार के दिन सामान्य रजिस्ट्रियां भी करवाई गई। सभी तहसीलों में 36 लोगों ने जनरल रजिस्ट्रियां करवाई। इनमें सबसे ज्यादा पिहोवा तहसील में 11 रजिस्ट्री, थानेसर तहसील में 10 रजिस्ट्री करवाई गई। इसके साथ ही इस्माइलाबाद में 5 रजिस्ट्री, शाहाबाद में 5 रजिस्ट्री, बाबैन में 2 रजिस्ट्री और लाडवा में 3 रजिस्ट्री करवाई गई।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 गज के प्लाट किए थे आवंटित,जिले की तहसीलों में 36 लोगों ने करवाई जनरल रजिस्ट्रियां
सोनिका वधवा
