सत्य के लिए लडऩा है पत्रकार का धर्म : डा. सुभाष
—–
मीडिया वेल्फेयर क्लब द्वारा दीवाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर्व भारतीय सनानन परंपरा का विशेष त्योहार है, जो लोगों के दिलों के भेद भी मिटाता है। यह पर्व आपसी भाईचारे का कायम रखने व खुशियां मनाने का त्योहार है। यह शब्द सामाजिक अधिकारिता न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व सदस्य सूरजभान कटारिया ने कहे। वे कुरुक्षेत्र पैनारमा विज्ञान केंद्र के सभागार में मीडिया वेल्फेयर क्लब व कुरुक्षेत्र पैनारमा विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित दिवाली उत्सव 2025 एवं प्रेस मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुभाष गर्ग ने की। वहीं आम आदमी पार्टी के लीगल सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर लाल गोयल, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि सेवानिवृत आईएएस धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र पैनोरमा विज्ञान केंद्र के कोर्डिनेटर सुरेश सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी परीक्षित मदान व आढती एसोसिएशन के जिला महामंत्री धर्मपाल मथाना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां पहुंचने पर मीडिया वेल्फेयर क्लब के प्रधान बाबूराम तूषार के नेतृत्व में पत्रकारों ने अतिथियों का स्वागत किया।
सूरजभान कटारिया ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे पुरानी सभी बातों को भूलकर प्रेम के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए। समाज में जागृति लाने के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका है। मीडिया वेल्फेयर क्लब द्वारा दीपावली मिलन जैसे समारोहों का आयोजन करना सराहनीय कदम है। उन्होने कहा कि मीडिया को सकारात्मक पत्रकारिता करनी चाहिए ताकि समाज में नई ऊर्जा का संचार हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. सुभाष गर्ग ने कहा कि दीपावली पर दीपों का दान सिर्फ दान नही बल्कि दिशा है जो संदेश देते हैं हमें अच्छे कर्म करते हुए आगे बढना चाहिए। उन्होने कहा कि समाज में पत्रकारों की बहुत बड़ी भूमिका है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तीन स्तंभों का दिशाहिन होने से भी बचाता है। उन्होने कहा कि पत्रकारों का चाहिए कि लेखनी का दीप कभी बुझने न पाए। लेखनी रूपि दीप सर्व समाज में प्रकाश फैलाए, यह पत्रकारों का धर्म है। इस दौरान डा. सुभाष गर्ग ने प्रतिभा ने व्यवस्था फिर से ललकारी यहां… गजल भी पढी।
कुरुक्षेत्र पैनोरमा विज्ञान केंद्र के कोर्डिनेटर सुरेश सोनी ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका अहम है। आमजन तक सूचनाओं को प्रेषित करने का सबसे बड़ा काम मीडिया ही करता है। ऐसे में मीडिया की भूमिका बढ जाती है कि आमजन तक सही सूचना ही पहुंचाई जाए। इस दौरान उन्होने कुरुक्षेत्र पैनोरमा विज्ञान केंद्र की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। एडवोकेट जवाहर लाल गोयल ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मीडिया वेल्फेयर क्लब की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि क्लब द्वारा समय समय पर इस प्रकार के आयोजन करना सराहनीय काम है। उन्होने कहा कि दीपावली पर्व को हमें हंसी खुशी के साथ मनाना चाहिए। यह पर्व आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम भाईचारे के साथ जीवन यापन करना सीखाता है। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान रामपाल शर्मा ने कहा कि मीडिया साल भर अनेकों चुनौतियां का सामना करते हुए भी लोगों तक सूचनाओं का प्रसार करता है। ऐसे म मीडिया वेल्फेयर क्लब द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय है, जिसके माध्यम से पत्रकार रूबरू होते हैं। मीडिया वेल्फेयर क्लब के प्रधान बाबू राम तूषार ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन देवीलाल बारना ने किया। इस दौरान धर्मपाल मथाना, जयनारायण शर्मा, डा. राजेंद्र कुमार, जसबीर दुग्गल, राजकुमार सैनी, पार्षद सुधीर चुघ ने भी अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर जितेंद्र जीत सैनी, कृष्ण धमीजा, अशोक यादव, जरनैल रंगा, डा. राजेश वधवा, विनोद चौधरी, सुखबीर सैनी, तरूण वधवा, राजेंद्र वर्मा, मुनीष मुंडे, विकास राणा, अशोक, राकेश शर्मा, जसविंद्र सिंह, सुशील अग्रवाल, दीपक वशिष्ट, चंद्रमणि अत्री, सुकरमपाल, सोहनलाल सैनी, भगवानदास, नवोदित, कर्णदीप, चंद्रमौलि, अनुज गोड, शमशेर सैनी, अनिल बागडी, जसबीर सिंह, संजीव बंसल, राजेश शर्मा, रवि, राकेश शर्मा, यज्ञदत्त शास्त्री, पृथ्वी कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
