-35 स्कूलों के 350 बच्चों, अध्यापकगण व अभिभावकों ने लिया हिस्सा
-अंतिम दिन वाद-विवाद, हस्त लेखन, वन एक्ट प्ले/ थियेटर प्ले, फैसी गैस, फन गैंग्स लडकियों व फन मैंग्स लडक़े, एकल क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
कुरुक्षेत्र,17 अक्टूबर। जिला बाल कल्याण परिषद कुरूक्षेत्र द्वारा जिले में बाल दिवस की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज चौथे व आखिरी दिन की प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने कर कमलों से दीप प्रज्जवलित व सरस्वती की प्रतिमा पर पुष अर्पण किया। अंतिम दिन वाद-विवाद, हस्त लेखन, वन एक्ट प्ले/ थियेटर प्ले, फैसी गैस, फन गैंग्स लडकियों व फन मैंग्स लडक़े, एकल क्लासिकल नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों दी। इस अवसर 35 स्कूलों के 350 बच्चों, अध्यापकगण व अभिभावकों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला ने बताया कि जिला स्तर पर बाल दिवस के अवसर पर 14 से 17 अक्टूबर 2025 तक आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितिय स्थान पर आने वाले विजेता बच्चे मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल हरियाणा अपने कर कमलों से पुरस्कृत करेंगें।
उन्होंने कहा कि हस्तलेखन हिन्दी के प्रथम समूह में एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा के देवव्रत गुप्ता ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहबाद की अनन्या ने द्वितीय, पूजा मार्डन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की हरवून ने तृतीय व बाल भवन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की एलिशा व डिवाईन पब्लिक स्कूल की अस्मीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी लेखन के द्वितीय समूह में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कुरुक्षेत्र की माही ने प्रथम, एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा की भक्ति गुप्ता ने द्वितीय, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की रूहानी ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की रितिका व अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की सुखमनप्रीत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह हस्तलेखन अंग्रेजी के प्रथम समूह में एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा की सीरतप्रीत कौर ने प्रथम, जय भारती विधा मंदिर की शिवनी ने द्वितीय, बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की अवनी शर्मा ने तृतीय व पूजा मार्डन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के अभिजोत सिंह व राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेडी रामनगर की प्रीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अंग्रेजी लेखन के द्वितीय समूह में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कुरूक्षेत्र की दीक्षा ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन की सुहाना ने द्वितीय, विश्वास पब्लिक स्कूल की मनरूप कौर ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की वान्या व गुरू नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र की साक्षी शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि फैंसी ड्रेस के प्रथम समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की परिक्षा ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की आदित्या अग्रवाल की द्वितीय, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहबाद की रूसिका ने तृतीय व महावीर जैन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र के रस्वीत धीमान व राजकीय प्राथमिक स्कूल खेडी रामनगर की सुष्टि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि फन गेम्स लडकियों प्रतियोगिता के तृतीय समूह में डी.ए.वी. सैंटेनरी पब्लिक स्कूल पेहवा की माधवी ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की कृति ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमीन की मांसी ने तृतीय व जय भारती विधा मन्दिर कुरूक्षेत्र की राशि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिता के तृतीय समूह में मिलेनियम पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की कालवी ललित ने प्रथम, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहबाद की भामती ने द्वितीय, अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की वंशिका चौधरी ने तृतीय व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की आलिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता के चतुर्थ समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल पेहवा की खुश्री ने प्रथम, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की गुरनीत ने द्वितीय, विश्वास पब्लिक स्कूल की शुभप्रीत ने तृतीय व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन की रितीका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि एकल क्लासिकल नृत्य के द्वितीय समूह में बीआर पब्लिक स्कूल कुरूक्षेत्र की अन्नया सिंह ने प्रथम, विज्डम वल्र्ड स्कूल कुरूक्षेत्र की अनिशा सोबती ने द्वितीय, डी.ए.वी. स्कूल सैक्टर-3 कुरूक्षेत्र की वरूणाक्षी कौशिक ने तृतीय व अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की आयुषी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल क्लासिक नृत्य के तृतीय समूह में मिलेनियम स्कूल कुरूक्षेत्र की मायरा बावा ने प्रथम, धन्ना भगत स्कूल कुरुक्षेत्र की मन्न्त ने द्वितीय, डिवाईन पब्लिक स्कूल शाहबाद की जसलीन कौर ने तृतीय व डी.ए.वी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की अंहिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। क्लासिकल एकल नृत्य के चतुर्थ समूह में डी.ए.वी. स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र की करमनदीप ने प्रथम, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थानेसर की मन्न्त अरोडा ने द्वितीय, विश्वास पब्लिक स्कूल शाहबाद की पलक ने तृतीय व विज्डम वल्र्ड स्कूल की सृष्टि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
