करनाल, 10 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में हर वर्ष की भांति बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन 13 से 16 अक्तूबर तक बाल भवन में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कालिदास रंगशाला और बाल भवन करनाल में किया जाएगा।  यह जानकारी जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बाल महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बाल महोत्सव मेंं 13 अक्तूबर को ग्रूप डांस, संगीत, फैंसी ड्रैस,रंगोली, थाली पूजन, कलश सजावट, पोस्टर मेकिंग व भाषण, 14 अक्तूबर को ग्रूप डांस, संगीत, फन गेम(लड़कियां), फन गेम (लडक़े), बेस्ट ड्रामेबाज, स्केचिंग, दीया मोमबत्ती सजावट, क्ले मॉडलिंग व क्यूज , प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 15 अक्तूबर को  क्लासिकल डांस, संगीत, प्रतियोगिता, डांस व क्विज तथा 16 अक्तूबर को सोलो डांस, कार्ड मेकिंग, लेखन प्रतियोगिता(हिन्दी व अग्रेजी)आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ग में कक्षा पहली से पांचवी कक्षा तक, दूसरे वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा तक, तीसरे वर्ग में नौवीं व दसवीं कक्षा तक व चौथे वर्ग में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *