उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एसएमजीटी, सीपी ग्राम, जन संवाद और समाधान शिविरों में आई शिकायतों के समाधान को लेकर की समीक्षा,समाधान शिविरों में 6816 शिकायतें मिली, 4859 का समाधान, 1432 शिकायतें को रद्द, 342 शिकायतें रि-ओपन
कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समीक्षा बैठक से अनुपस्थित डीटीपी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष फोकस है। यहां पर सभी प्रकार की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए समाधान करें। ऐसी गंभीरता के बीच अधिकारी बिना किसी सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। समाधान शिविर में डीटीपी से संबंधित 4 शिकायतें पेंडिंग है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित एसएमजीटी, सीपी ग्राम, जन संवाद और समाधान शिविरों में आई शिकायतों के समाधान को लेकर समीक्षा कर रहे थे। समाधान शिविरों में अभी तक 6816 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 168 पेंडिंग, 4859 का समाधान, 1432 शिकायतें को रद्द, 342 शिकायतें रि-ओपन किया गया है। एसएमजीटी के तहत 93 शिकायतें पेंडिंग हैं और सीपी ग्राम पोर्टल पर 21 शिकायतों का समाधान किया जाना है। इसके अलावा जन संवाद के तहत प्राप्त 387 शिकायतों में से 107 पर कार्रवाई जारी है और 58 शिकायत ओवर-डयू हैं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिले में किए जाने वाले जनसंवाद, मुख्यमंत्री आवास, और फील्ड कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त होने वाली सबसे ज्यादा शिकायतें कुरुक्षेत्र जिला से संबंधित हैं। यहां की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं गंभीर हैं। इन शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लेते हुए समाधान करें। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा भी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी विभाग की शिकायत का समाधान नहीं होगा, वो अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी होगी और उस पर कार्रवाई होनी भी संभव है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एसएमजीटी पर आने वाली शिकायतों को 24 घंटे के अंदर निपटान किया जाना है। सभी अधिकारी रोजाना अपने-अपने कार्यालय के पोर्टल पर इस शिकायतों को चैक करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आने वाली शिकायतों का निपटारा जल्दी करना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में एसडीएम शाश्वत सांगवान, एसडीएम अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, रोडवेज जीएम शेर सिंह, तहसीलदार बलकार सिंह, उप कृषि निदेशक डा. कर्मचंद सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *