हअम्बाला, 16 जनवरी:-
फरूखा खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला छावनी कार्यक्रम के चौथे व अंतिम दिन रंगोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत  विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम अम्बाला छावनी सतिंदर सिवाच ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका अभिवादन सुधीर कालरा , जिला शिक्षा अधिकारी व श्रीमती मीना राठी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी,अंबाला द्वारा किया गया।
् एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने सभी प्रतिभागियों को इसी तरह राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला के रंग बिखरते रहने के लिए प्रोत्साहित किया तथा इस कार्यक्रम से जुड़ी अंबाला की पूरी टीम को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर शुभकामनाएं दी। अंत में सभी विधाओं के परिणाम घोषित कर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती रेनू अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियो, निर्णायक मंडल, विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों तथा इसकी  सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *